कौन बनेगा करोड़पति …..

कौन बनेगा करोड़पति फिर से T. V. पर आने लगा है ।
साफ़ – सुथरा मनोरंजन ।
अनेकों T. V. channel तरह – तरह के फिजूल से serial परोसते रहते हैं और हम बाध्य हो जाते हैं उन्हें देखने के लिए। बाध्य इसलिए की अब हमें आदत सी हो गई है, इस idiot Box की । हर शाम परिवार इस बक्से के सामने सिमट जाता है ।
TRP के इस भयावह खेल में मूर्ख बनता है – आम आदमी ।
यह serial किसके लिए बनाते हैं, किसको दिखाते हैं, क्यों दिखाते हैं, पता नहीं । विचित्र दुनिया है । तमाम गहने से लदी हुई महिलाएँ, सुपर मेकअप करके सोते से उठनी वाली महिलाएँ, एक दूसरे से ईर्ष्या की पराकाष्ठा दर्शाने वाली महिलाएँ और पुरुष पता नहीं भला कैसे आनन्द दे सकते हैं ?

\"\"
इस तमाम कचरे में से एक serial है – कौन बनेगा करोड़पति ।
करोड़पतियों द्वारा बनाया गया, करोड़पति बनाने का सपना दिखाने वाला एक अदभुत serial . ज्ञानवर्धन तो होता ही है परन्तु अदभुत होने का कारण कुछ और है ।यह एक ऐसा serial है जो सचमुच भारत से हमें घर बैठे रूबरू करवाता है ।
भारत के सुदूर इलाकों में रहने वाले अनेक साधारण भारतीय ।
झारखण्ड के चतरा, तो गुजरात के अंबुज के साधारण मानुस ।
उनके घर, उनका पहनावा , खाना, काम, सोच, विचार, उनके सपने, उनकी उम्मीदें……… कभी-कभी तो उनकी कहानी सुनकर आँखें नम हो जाती हैं ।
उनकी रोज़-मर्रा की जद्दोजहद, परिवार के प्रति समर्पण, धनाभाव में भी संस्कारों को संजोजना … इस खेल को अदभुत बना देता है ।
उस आम आदमी के जीवन में झाँकने से अपने कष्ट कम लगने लगते हैं ।
जीवन से जुड़े अनुभव जो यहाँ देखने को मिलते हैं वो कहीं नहीं मिलते ।
भारत की असली भारतीयता का दर्शन होता है ।
भारत के अदभुत रंग देखने को मिलते हैं ।
भारत को विभिन्न रंगों को एक सूत्र में क्या है जो बांधकर रखता है ।
पैसा मायने नहीं रखता । ज्ञान भी पीछे रह जाता है, बस गुदगुता है, तो वो भारत के आम आदमी का दर्शन ।
इसलिए इस अदभुत खेल का अपार धन्यवाद !

1 thought on “कौन बनेगा करोड़पति …..”

  1. Respected Ma’am,

    Its a good read.

    Please do keep me posted about your articles and activities.

    With regards,
    Jigar Kantharia

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *