कार्यकर्ता : व्यवहार एवं आचरण

\"\"

इंदौर । मुख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी विचारक एवं लेखक स्वर्गीय डाॅ. ओम नागपाल जी की स्मृति में स्थापित डाॅ. ओम नागपाल शोध संस्थान निरन्तर 10 वर्षों से शैक्षणिक, साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियाँ व व्याख्यान आयोजित करता रहा है । डाॅ. ओम नागपाल शोध संस्थान का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि विचारों की जय-यात्रा का रथ चक्र निरन्तर चलता रहे । माना कि आज का युग मशिनी युग है किन्तु समाज, राष्ट्र और यहाँ तक कि विश्व का विकास मशिनों से नहीं बल्कि विचारों से होता रहा है । अतः ज्वलंत तथा मौलिक विषयों पर हम सब के बीच संवाद होता रहे इसके लिए विचारमंथन होना अतिआवष्यक है । अतः विचारों की इस श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए डाॅ. ओम नागपाल शोध संस्थान द्वारा संस्था – सार्थक के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का विषय है – कार्यकर्ता: व्यवहार एवं आचरण। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे – रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी, मुंबई के निदेषक श्री रविन्द्र साठे तथा विशेष अतिथि होंगी – म.प्र. लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती शोभा पैठणकर ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *