कुछ दिनों पहले मुझे एक कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आमंत्रित करा गया था।

 

कुछ दिनों पहले मुझे एक कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आमंत्रित करा गया था ।

\” save the  family \” .   मुझे  क़ुछ data  भी उपलब्ध कराया गया था जो चौकाने वाला था ।

कार्यक्रम Press  Club  में आयोजित था । हॉल खचाखच भरा था । मुझे लगा कितना सुन्दर आयोजन है कि इतनी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम को सुनने लोग पधारे हैं।

चूंकि मैं एक महिला केंद्रित संस्था \”ज्वाला\” चलाती हूँ इसलिए मैंने अपना पक्ष रखा जो सिर्फ और सिर्फ महिला केंद्रित था सिर्फ एक पक्ष, एक तरफ़ा।

मेरा बहुत विरोध हुआ। मेरे विचारों को आड़े हाथों लिया गया और मुझे कई कड़े शब्दों का भी सामना करना पड़ा ।

जानते हैं क्यों ?  क्योंकि मेरे सामने बैठे थे वो तमाम लोग जो जेल जा चुके थे बिना कारण, बिना वजह. ये वो लोग थे । जिन्होंने   बड़े लाड-चाव से अपने बेटे का देख-भालकर ब्याह रचाया था। कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लाड-प्यार से बहू घर लाए थे। बस इनका इतना ही दोष था कि वे भोले थे। नहीं जानते थे कि छल-कपट की दुनिया में अब रिश्तों की, प्यार की, लाज की,  मर्यादा की कोई अहमियत नहीं बची है।

इनकी पत्नियों ने, बहुओँ ने इनके ऊपर अनर्गल इल्जाम लगाए, कोर्ट में घसीटा, सरे आम इनकी इज्जत उछाली और अनेकों को इस प्रक्रिया के तहत जेल भी जाना पड़ा ।

अनेक युवाओं ने अपनी नौकरी खों दी, व्यापार पर असर पड़ा, समाज में इन पर प्रश्न चिन्ह लगा।

भावनात्मक रूप से टूटे इंसान पर आर्थिक मार और बोझ पड़ने से क्या बीतती होगी ?

जब कुछ ने अपनी दास्ताँ सुनाई तो मेरी आँखें नम हो चुकी थी, आत्मा उद्वेलित थी।

\"ir6ikq81118\"

मैं उनकी व्यथा और पीड़ा दोनों समझ रही थी ।

मुझे स्वयं पर शर्म आ रही थी कि मैंने बिना जाने, सिर्फ एक पक्ष कैसे रख दिया।

जिस सज्जन ने मुझे आमंत्रित करा था, उसे बाद में उस संस्था का विरोध भी सुनना पड़ा।

मैं तहे दिल से उन सभी से क्षमा माँगती हूँ।

महिलाओं को आत्म निर्भर, स्वावलम्बी, सशक्त बनाए जा रहे कानूनों का इतना दुरुपयोग हो रहा है किसे पता था ?

ये वो महिलाएं या लड़कियाँ है जो अपना उल्लू सीधा करने के लिए हँसते-खेलते परिवार के सदस्यों को आजीवन का नासूर दे देती हैं।

ये वो परिवार है जो शायद उस अभिशाप से कभी पनप न पाए, कभी उभर न पाए।

यह टूटते-बिखरते परिवारों के रोजाना बढ़ते आंकड़े चौकाने वाले है।

मैं चाहूँगी कि इस बढ़ती समस्या पर भी कार्यक्रम आयोजित हों, सरकार का ध्यान आकर्षित हो, कानून विदों को भी आभास हो।

क्या हम एक तरफ़ा जाते हुए, दूसरा पक्ष बिल्कुल अनदेखा तो नहीं कर रहे है।

यह अन्याय ही नहीं, पाप होगा,

जरूरत है – एक नई सोच कि, एक नई पहल कि।

\”save the family\”.  क्षमा याचना के साथ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *