यह राह दिखाने वाला नहीं भटकाने वाला video है ! लानत है !!!!!

बेहद बचकाना , बेहद बेहुदा विडियो # My choice एक confused mind set ने बनाया है यह विडियो शायद Producer , Director भूल गए कि सिर्फ बड़े कलाकार और कलाकारी नहीं, एक सुविचार भी आवश्यक है  किसी Educational विडियो के लिए|

\"deepika-362x320\" \"CBVDN9BVAAA1i2u\"

Women\’s Liberation और  Women\’s Empowerment मे बहुत अंतर होता है ! हम सशक्तिकरण पर जोर देना चाह रहें हैं,  Liberation पर नहीं ! सशक्तिकरण के मायने है, शिक्षा से, स्वावलंबन से, निर्भिकता से, आत्म सम्मान से, ज्ञान से, अपनी राह बनाने से, अपने अधिकार समझने से, उन्हें सही इस्तेमाल करने से, अपने लिए नई मंजिलें तय करने से, नए आकाश छूने से, ऊँची उडान भरने से, अपमान न सहने से, अपनी आवाज बुलंद करने से न कि अपनी नाभि दिखाने से, तंग कपडे पहनने से, ब्रा नहीं पहनने से, सेक्स किससेे कब   कैसे करने से, शराब पीने से वगैरह- वगैरह  !

बेहद Confused विडियो ! जिस Audience के लिए बनाया है ,वो तो पहले से ही अति Liberated है, Empowerment के मायने शायद उन्हें न पता हों ! सिर्फ अंग्रेजी में बनाने से, Photography अलग करने से, बेकार सी Commentary से, मैसेज ठीक जाए, यह जरुरी नही |

मैं महिलाओ की आवाज सशक्त करने वाली एक संस्था चलाती हूँ ,इसका अर्थ यह नहीं कि मैं विवेक खोकर किसी भी महिला  Liberation के   Video  को  Support कर दूँगी ! यह  Video सशक्तिकरण नहीं सिखाता| भटकाव सिखता है, ठहराव नहीं ! इसमें कहीं भी अपने ज्ञान और विश्वास का समागम नहीं है !

सशक्तिकरण के जीवंत उदहारण भारत मे कोने- कोने मे बिखरे पडे हैं ! गाँव की किस  महिला को जाकर यह विडियो दिखा कर सशक्तिकरण का पाठ हम पढ़ा पाएंगे ?

कुछ मुट्ठी भर बड़े शहरों के पाँच सितारा मे बैठने वाली यह तथाकथित Liberated औरतें असल भारत की सच्चाइयों से कोसों दूर है | शोहरत  हासिल करने के लिए बनाया गया यह Video, Conflict of Mind, Conflict of Thought Cultural है !

यह राह दिखाने वाला नहीं भटकाने वाला video है !

लानत है !!!!!

Dr. Divya Gupta
Www.divyagupta.co.in
Fb/divyaguptaofficial

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *